Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चारधाम यात्रा में मौसम की प्रतिकूलता पर भक्तों की आस्था भारी पड़ रही है। अकेले केदारनाथ धाम पहुंचने वाले भक्तों की संख्या दस लाख को पार कर गई है। चारों धामों को मिलाकर अब तक 26,86,259 भक्तों ने दर्शन कर लिया है।

यात्रा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार, चारधाम आने वाले भक्तों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। भक्त पूरे उत्साह के साथ भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। अकेले शनिवार को ही 11 हजार से अधिक महिलाओं के साथ कुल 24,066 भक्तों ने केदारनाथ धाम में भगवान के दर्शन किए। धाम में दर्शन करने वाले भक्तों की कुल संख्या 10,00,497 (शनिवार शाम पांच बजे तक) पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *