पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। – Devbhoomi Insider

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजीव गांधी अमर रहे के नारों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के विकास के उनके योगदान याद किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राजीव गांधी को आज कांग्रेस ही नहीं पूरा देश याद कर रहा है। उनकी दूर दृष्टि की सोच की वजह से ही सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आज भारत का डंका बज रहा है। पंचायत राज से लेकर संविधान के 73वें 74वें संशोधन संशोधन तक राजीव गांधी ने कई क्रांतिकारी कदम उठाए, 18 वर्ष की उम्र में मतदान देने का अधिकार भी राजीव गांधी की देन है। आज उनकी जयंती पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पुष्प अर्पीत कर राजीव गांधी को याद कर रहे हैं।

सूर्यकांत धस्माना,प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *