राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार – Devbhoomi Insider

राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए भाजपा नेता दिनेश आर्य ने आज देहरादून विधानसभा परिसर में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। नामांकन के बाद दिनेश आर्य ने राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसे बड़े संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया जाना उनके लिए सम्मान की बात है और वह पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *