पौड़ी में न्याय के देवता के रूप में प्रसिद्ध हैं कंडोलिया देव, वार्षिक पूजन और भंडारा शुरू

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी के आराध्य देव कंडोलिया ठाकुर के वार्षिक पूजन एवं भंडारे का शुभारंभ हो गया है. जो आगामी 21 जून तक चलेगा. इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के साथ ही प्रसाद ग्रहण करते हैं. हर साल आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिलती है.

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति, भंडारा समिति, स्थानीय व्यापारियों और शहरवासियों की ओर से कई हफ्ते पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं. मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं और भंडारे की तैयारियां करीब एक महीने पहले से ही शुरू हो जाती हैं.

कंडोलिया मंदिर में वार्षिक पूजन और भंडारे का आयोजन: मंदिर समिति से जुड़े लोगों के मुताबिक, कंडोलिया मंदिर के वार्षिक तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत पहले दिन आसपास के गांवों से देव निशानों को पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर परिसर तक लाने से होती है. इस दौरान श्रद्धालु जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देव निशानों का स्वागत करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *