पश्चिम बंगाल-असम के चुनावी नतीजों से उत्तराखंड में जश्न, सीएम धामी बोले- जनता ने नकारा तुष्टिकरण

रामनगर: आज तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती जारी है. पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में रुझान आने के बाद उत्तराखंड में जश्न का माहौल है. रामनगर में भी बीजेपी विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया. वहीं, सीएम धामी और हरीश रावत ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उत्तराखंड में 3 दिनों तक मनेगा जश्न: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल है. ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर खुद सीएम धामी भी मुख्यालय पहुंचे. जहां गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवामय के बीजेपी नारे लगा रही है. झालमुड़ी और रसगुल्ले से बीजेपी कार्यालय पर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया गया. वहीं, सीएम धामी और बीजेपी अध्यक्ष ने घोषणा कि है कि बंगाल चुनाव का पूरे प्रदेश में अगले 3 दिनों तक जश्न मनाया जाएगा.

रामनगर में भाजपाइयों में जश्न का माहौल: बता दें कि आज तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद वोटों की गिनती चल रही है. पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में आ रहे नतीजों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है. रामनगर में विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी भी की.

बीजेपी लगातार विभिन्न राज्यों में अपनी मजबूत पकड़ बना रही है. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों का परिणाम है. देश आज विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता का भरोसा बीजेपी पर लगातार बढ़ता जा रहा है.“- दिवान सिंह बिष्ट, बीजेपी विधायक, रामनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *