सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन दर्शन पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया।
इस मौक पर भाजपा के कई पदाधिकारी में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।बीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन दर्शन को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है ।
इससे कार्यकर्ताओं को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के बारे में जानने का मौका मिलेगा। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी आम लोगों को जानकारी मिलेगी ।
24 सितंबर तक प्रदेश में इसी तरह से प्रदर्शनी का आयोजन का कार्यक्रम चलता रहेगा । जिले स्तर पर भी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है । उनका कहना है की सेवा पखवाड़े के तहत इसी तरह से कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।