क्रिकेट बैट से युवक को बेरहमी से मारा, रुड़की का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में एक युवक को क्रिकेट बैट से बेरहमी पीटने का मामला सामने आया है. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक दूसरे युवक पर लगातार क्रिकेट बैट से हमला कर रहा है.

पीड़ित के परिजनों ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.हालांकि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मामला रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ले का बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 5 जून की रात का बताया गया है. वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है. बताया गया है कि इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं.

पीड़ित युवक का नाम मुकुल बताया जा रहा है. पीड़ित के पिता सतीश कुमार का आरोप है कि उनका बेटा एक निजी कंपनी में काम करता है और 5 जून की रात उसे फोन करके बुलाया गया था, जहां पर आकाश नाम के युवक द्वारा गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ले में स्थित रविदास मंदिर के पास उसके साथ जमकर मारपीट की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *