वीकेंड पर देहरादून का डायवर्ट रहेगा रूट, जाम से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान करें फॉलो

देहरादून: वीकेंड के मद्देनजर दून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान किया है. जिससे आने वाले पर्यटक ओर शहर की जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े. दिल्ली,हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की से मसूरी ओर चकराता जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान तैयार किया गया है. साथ ही उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान तैयार किया गया.

एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी का प्लान

प्लान A- डाटकाली से आरटीओ चैकपोस्ट होकर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा होते हुए आईएसबीटी से शिमला बाईपास होकर सेंट ज्यूड चौक होते हुए कमला पैलेस से बल्लीवाला फ्लाईओवर होते हुए बल्लूपुर होकर कैंट तिराहा से सप्लाई डिपो होते हुए जोहडी तिराहा से पुरकुल गांव तिराहा होते हुए कुठालगेट से मसूरी जाएंगे.

प्लान B-ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा होते हुए सेन्ट ज्यूड चौक से कमला पैलेस होकर बल्लूपुर चौक से कैण्ट चौक होते हुए सर्किट हाऊस तिराहा से बीजापुर गांव होकर किमाड़ी से हाथीपांव होते हुए मसूरी जा सकेंगे.

एक्सप्रेस वे (डाटकाली से चकराता ) के लिए– डाटकाली से आरटीओ चैकपोस्ट होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से GMS रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक होकर नया गांव से सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर होते हुए लांघा रोड से चकराता जायेंगे.

प्रेमनगर से बल्लूपुर चौक होते हुए कौलागढ से कैंट तिराहा होकर सप्लाई डिपो से किमाड़ी होते हुए लम्बीधार से हाथीपांव होकर जीरो बैंड से मसूरी जायेगे.

वापसी का रुट प्लान

मसूरी से हिमांचल जाने वाले वाहनों के लिए- कुठालगेट से पुराना राजपुर रोड़ होते हुए सांई मंदिर डाइवर्जन होते हुए जोहड़ी गांव कट से सीएसडी तिराहा से कैंट तिराहा होते हुए बल्लूपुर से अपने गंतव्य स्थान तक.

मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए- कुठालगेट से पुराना राजपुर रोड़ होकर सांईमंदिर से डायवर्जन होते हुए दिलाराम होकर यूकेलिप्टस से ईसी रोड़ होकर फब्बारा चौक से रिस्पना पुल होते हुए आईएसबीटी से आशारोड़ी.

मसूरी से ऋषिकेश मार्ग- कुठालगेट से पुराना राजपुर रोड़ होते हुए सांई मंदिर से किरशाली चौक होते हुए कालागांव से मालदेवता होकर थानों रोड़ से भानियावाला तिराहा होते हुए ऋषिकेश.

ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट: ऋषिकेश से एयरपोर्ट तिराहा होते हुए एसडीआरएफ तिराहा होकर थानो रोड़ से महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए पुलिया नंबर 6 से लाडपुर तिराहा होते हुए सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क होकर किरशाली चौक होते हुए सांई मंदिर तिराहा से डाइवर्जन होकर कोठाल गेट से मसूरी.

डोईवाला से मोहकमपुर फ्लाईओवर होकर कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला से पुलिया नंबर 6 से लाडपुर तिराहा होते हुए सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क होकर किरशाली चौक होकर सांई मंदिर तिराहा होते हुए डाइवर्जन से कोठालगेट होकर मसूरी.

दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से मिंयावाला होते हुए नत्थूवाला से पुलिया नंबर 6 होते हुए लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग होकर आईटी पार्क से किरशाली चौक होते हुए सांई मंदिर तिराहा से डाइवर्जन होकर कोठालगेट से मसूरी.

नेपाली फार्म तिराहा से भानियावाला तिराहा होते हुए पीएनबी तिराहा होकर थानो रोड़ से महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए पुलिया नंबर 6 से लाडपुर तिराहा होते हुए सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क होकर किरशाली चौक से सांई मंदिर तिराहा होते हुए डाइवर्जन से कोठालगेट होते हुए मसूरी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *