नैनीताल में सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 8 गंभीर घायल

नैनीताल: प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं ताजा घटना नैनीताल जनपद के खुपी क्षेत्र में घटित हुई है, यहां एक केएमओयू की बस अनियंत्रित होगा सड़क पर पलट गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 यात्री गंभीर घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा. बताया जा रहा है कि बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी और बस में 14 यात्री सवार थे. बस हादसे के बाद घटनास्थल पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई.

नैनीताल के खुपी क्षेत्र में केएमओयू लिमिटेड की बस अनियंत्रित होगा सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार एक यात्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को इलाज के लिए भवाली और हल्द्वानी भेजा. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.

एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया बस में 14 लोग सवार थे, जो हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए जा रही थी, इसी बीच बस रास्ते में पलट गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है. वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *