World Cup Final 2023: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार, सीएम धामी ने बढ़ाया टीम का हौंसला

देहरादून: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच के मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को करारी शिकस्त दी है. फाइनल मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में मिली हार के बाद भारत का विश्व कप जीतने का सपना 12 साल भी अधूरा रह गया. विश्व कप के फाइनल मैच के बाद सीएम धामी ने प्रतिक्रिया दी.

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय टीम के जज्बे को सलाम किया. सीएम धामी ने लिखा ‘क्रिकेट विश्व कप-2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से आप सभी ने करोड़ों खेल प्रेमियों का दिल जीता है. हार-जीत तो खेल का हिस्सा है, भारतीय क्रिकेट टीम पर हमें गर्व है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *