Uttarkashi Cloudburst Live: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 65 लोगों को लाया जा चुका मातली, भटवाड़ी से आगे घर कराए खाली

Uttarkashi Flood News:  उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची तबाही के बाद बुधवार दोपहर मौसम खुलने पर बचाव अभियान ने जोर पकड़ा। जिला प्रशासन के अनुसार सेना के दो घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है। आपदा में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हैं। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां…

65 लोगों का रेस्क्यू , एक दर्जन मकानों को खाली कराया गया

धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कुल 65 लोगों का रेस्क्यू कर मातली लाया जा चुका है। वहीं भटवाड़ी से आगे भूस्खलन के खतरे को देखते हुए करीब एक दर्जन मकानों को खाली कराया गया है।

10:40 AM, 07-Aug-2025

हर्षिल के धराली में सुबह से ही बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड सरकार ने एएनआई को बताया कि हर्षिल के धराली में सुबह से ही बचाव अभियान जारी है। सुबह 9:30 बजे तक, कुल 44 लोगों को आईटीबीपी ने हेलिकॉप्टर से मातली पहुंचाया है, जहां से उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

10:39 AM, 07-Aug-2025

एयरलिफ्ट कर मातली हेलीपैड लाया गया घायल

आपदा प्रभावित धराली गांव से बचाए गए एक घायल व्यक्ति को एयरलिफ्ट कर मातली हेलीपैड लाया गया, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए भेजा जाएगा।

10:34 AM, 07-Aug-2025

धराली से निकाले गए लोगों से मिले सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मातली हेलीपैड पहुंचे और धराली से निकाले गए लोगों से बातचीत की। उन्होंने प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों से भी बातचीत की, जो जल्द ही बचाव कार्यों के लिए धराली पहुंचेंगे।

10:33 AM, 07-Aug-2025

राहत सामग्री लेकर आपदा प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हुई टीम

उत्तरकाशी बादल फटने केबाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें उत्तरकाशी के मातली हेलीपैड से राहत सामग्री लेकर हेलीकॉप्टर के जरिए उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो रही हैं।

09:49 AM, 07-Aug-2025

सड़कें अवरुद्ध और क्षतिग्रस्त होने से धराली नहीं पहुंची टीम

उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव कार्यों पर एनडीआरएफ के डीआईजी गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पास चार टीमें हैं, लेकिन सभी सड़कें अवरुद्ध और क्षतिग्रस्त होने के कारण वे धराली नहीं पहुंच सके। कल 35 कर्मचारी हेलिकॉप्टरों के माध्यम से पहुंचने में सक्षम थे। हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू होने के साथ ही कर्मचारियों और निकाले गए लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। संचार संबंधी समस्या भी थी, लेकिन आज सुबह से हमारे सैटेलाइट फोन काम कर रहे हैं। राज्य प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ और यहां तक कि स्थानीय लोग भी खोज और बचाव कार्यों में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *