शिखर सम्मेलन के भाषणों, द्विपक्षीय बैठकों और खाड़ी अमीरात में विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात भारत पहुंचे. पीएम मोदी ने इस शिखर सम्मेलन को ‘उत्पादक COP28 शिखर सम्मेलन’ बताया. इससे पहले, मोदी के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहा. यह दिन विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में संबोधन और द्विपक्षीय बैठकों वाला रहा. साथ ही ‘ग्रीन क्रेडिट इनिशिएटिव’ की शुरूआत की गई
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दो मिनट की अवधि का एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उनके दिन भर के कार्यक्रम की झलक पेश की गई. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया- धन्यवाद, दुबई. यह एक सार्थक सीओपी28 शिखर सम्मेलन रहा. आइये हम सब एक बेहतर ग्रह के लिए मिलकर काम करना जारी रखें.