देहरादून: दीपावली त्यौहार संपन्न होने के बाद आज से छठ पर्व शुरू हो गया है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तमाम संगठनों ने छठ पूजा की तैयारी की है. देहरादून शहर में तमाम जगहों पर मौजूद घाटों की साफ सफाई के साथ ही पूजा संबंधित तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं. आज 5 नवंबर से नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो गई. इसके साथ ही 7 नवंबर की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.
छठ पर्व शुरू: छठ पूजा के पर्व का व्रत काफी कठिन होता है. हालांकि, अमूमन तौर पर ये पर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मनाया जाता है, लेकिन धीरे धीरे ये पर्व पूरे देश में अपनी पहचान बना रहा है.
इन राज्यों के लोग देश के हर कोने में मौजूद हैं. ऐसे में देश के तमाम हिस्सों की तरह ही राजधानी देहरादून में भी छठ पूजा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. उत्तराखंड की पूर्वा सांस्कृतिक मंच की ओर से देहरादून समेत प्रदेश के तमाम जिलों में छठ पूजा की तैयारियां की गई हैं