Almora Bus Accident: हादसा इतना भयावह कि बस को काटकर निकालने पड़े शव… पत्थर से टकराकर पिचक गई थी पूरी गाड़ी

अल्मोड़ा के जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हैं। रामनगर अस्पताल से छह यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। 11 को अन्य जगह रेफर किया गया है। नौ लोग रामनगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। खतरनाक मोड़ पर बस मोड़ते समय कमानी टूटने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

गढ़वाल मोटर यूजर्स कोऑपरेटिव सोसायटी (यूजर्स) की 42 सीटर बस में 63 यात्री सवार थे। हादसे में 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में दस महिलाओं के अलावा बुजुर्ग और बच्चे भी हैं।

सीएम ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने मंडल आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पौड़ी के प्रभारी संभागीय परिवहन अधिकारी कुलवंत सिंह व रामनगर की क्षेत्रीय सहायक परिवहन अधिकारी नेहा झा को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *