उत्तराखंड कांग्रेस की “केदारनाथ बचाओ यात्रा” केदारनाथ धाम में समाप्त हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
वहीँ कांग्रेस की “केदारनाथ बचाओ यात्रा” पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तंज कस्ते हुए कहा की कांग्रेस धामो के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की यात्रा केदारनाथ बचाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने की है। कांग्रेस इसको एक राजनीतिक मुद्दा बना रही है कांग्रेस ने अपना राजनीतिक स्तर इतना गिरा दिया है कि धामों के नाम पर भी राजनीति कर रही है।