हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी देशवासियों को बधाई

हिंदी दिवस के मौके पर देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बताओ मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी देश और प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार हिंदी साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए अलग-अलग योजनाओं पर काम कर रही है और प्रदेश में साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वालों को सरकार सम्मानित भी कर रही है

जबकि साहित्य के क्षेत्र में सरकार साहित्य गौरव सम्मान देती थी और अब साहित्य भूषण के साथ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड का भी प्रावधान करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि आने वाले दिनों में हिंदी का बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जाए जिससे युवाओं के बीच हिंदी को अलग जगह मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *