बुलंदशहर हादसा: सड़क पर फैले थे खून से लथपथ घायल…इस पार्टी के नेता की है टक्कर मारने वाली बस; देखें तस्वीरें

बुलंदशहर के सलेमपुर में बस की टक्कर से पिकअप सवार 11 लोगों की मौत के बाद घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए डीएम ने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए हैं।रविवार सुबह सलेमपुर में चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी थी। हादसे में बस के चालक समेत 40 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 29 घायलों को जिले व अन्य जिलों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *