दिल्ली रवाना हुए सीएम धामी, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा, गडकरी से भी करेंगे मुलाकात

देहरादून: राजधानी देहरादून में उत्तराखंड का बजट सत्र चल रहा है. आज बजट सत्र का तीसरा दिन है. बजट सत्र के तीसरे दिन कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान विपक्ष ने भी धामी सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की है. वहीं, बजट सत्र के बीच ही सीएम धामी दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो गये हैं. मुख्यमंत्री धामी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री अजय कुमार भी दिल्ली रवाना हुए हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में लोकसभा चुनाव से जुड़ी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही बीजेपी की अन्य चुनाव संबंधी बैठकों में भी सीएम धामी हिस्सा लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *