देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी में है. जिसके लिए धामी सरकार ने आज कैबिनेट बुलाई है. देहरादून सचिवालय में धामी कैबिनेट बैठक की बैठक शुरू हो गई है. कैबिनेट बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज, रेखा आर्य, धन सिंह रावत मौजूद हैं.