कई पूर्व सैन्य अधिकारी बीजेपी में शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा बढ़ा रही कुनबा

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. साथ ही अपना जनाधार लगातार बढ़ा रही है. कई दिनों से लोग अपनी पार्टी छोड़ बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं. इसी कड़ी में हल्द्वानी में काफी संख्या में कई पूर्व सैन्य अधिकारी बीजेपी में शामिल हुए. जिन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने सदस्यता दिलाई.

दरअसल, हल्द्वानी के कुमाऊं बीजेपी संभाग कार्यालय में कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी सदस्यता अभियान के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *