हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत? जोरों पर चर्चाएं, सीएम ने दी प्रतिक्रिया

हरिद्वार: उत्तराखंड के सियासी गलियारों में इन दिनों हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं. जिस पर पॉलिटिकल गलियारों से अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस पर सीएम धामी ने भी प्रतिक्रिया दी. जिस पर सीएम धामी ने हरीश रावत की खूब तारीफ की. अब पूर्व में कांग्रेस में रहे दिनेश अग्रवाल ने हरीश रावत पर तंज कसा है. उन्होंने कहा हरीश रावत का हरिद्वार में क्या हाल हुआ है, ये उनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता.

दिनेश अग्रवाल ने कहा 2009, 2014 और 2017 में हरीश रावत को हरिद्वार में किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. बाकी चुनाव का समय नजदीक आने पर पता चल आएगा. मुख्यमंत्री के निजी सचिव दिनेश अग्रवाल ने हरिद्वार स्थित डामकोठी में ये बयान दिया. उन्होंने कहा हरीश रावत को पहले भी किसी ने राजनीति करने से रोक नहीं था. हरिद्वार की जनता ने अपना फैसला उनका पहले हुए चुनावों में बता दिया है.

दरअसल एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की. जिसमें उन्होंने हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी. जिसके बाद दिनेश अग्रवाल ने यह बयान दिया. इसके साथ ही दिनेश अग्रवाल ने दावा किया कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से हैट्रिक बनाने जा रही है. भाजपा का धरातल पर बेहद मजबूत संगठन है.

उन्होंने कहा सही नेतृत्व, नीति और कार्यक्रमों की वजह से जनमानस का विश्वास लगातार भारतीय जनता पार्टी पर बना हुआ है. हाल ही में आए विभिन्न सर्वे और जनमत को वास्तविक बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता का मन भाजपा के पक्ष में हैं. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक बार फिर सक्रिय राजनीति में आने और हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर दिनेश अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी. हरीश रावत या किसी भी अन्य नेता को राजनीति करने से किसी ने नहीं रोका है. हालांकि, हरिद्वार से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरिद्वार की जनता ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि परिणाम क्या होने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *