रिद्वार: वन्यजीवों के साथ सेल्फी और रोमांच के शौक ने छह युवकों ने खुद की जान खतरे में डाल दिया. हरिद्वार के सप्तऋषि घाट क्षेत्र में गंगा पार कर हाथियों के झुंड के करीब पहुंचना युवकों को भारी पड़ गया. हाथी अचानक आक्रामक हो गए और चार्ज होकर युवकों के पीछे दौड़ पड़े. इस दौरान दो युवकों की जान तो बाल बाल बची. युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. घटना का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार सोमवार को हरिद्वार में गंगा स्नान करने आए छह युवक सप्तऋषि घाट के सामने गंगा नहा रहे थे. वहां गंगा पार उन्हें हाथियों का एक झुंड दिखाई दिया. हाथियों के झुंड में शिशु हाथी मिलाकर करीब आठ से दस हाथी शामिल थे. जो गंगा किनारे विचरण कर रहे थे. तभी युवक गंगा पार करके हाथियों के काफी करीब पहुंच गए और उनकी तस्वीरें तथा वीडियो बनाने लगे. इसी दौरान हाथियों ने उन्हें देख लिया और खुद को असुरक्षित देख आक्रामक हो उठे.
पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल में खदेड़ा गया. जंगल और वन्यजीव क्षेत्रों में इस प्रकार की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. वन क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करना और वन्यजीवों के करीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है. लोगों को किसी भी प्रकार के फोटो और वीडियो बनाने के लिए वन्यजीवों के समीप नहीं जाना चाहिए.
-शीशपाल सिंह, वन रेंज अधिकारी-अचानक हाथियों ने युवकों के पीछे भागना शुरू कर दिया. हाथियों को अपनी ओर आता देख युवकों में अफरा तफरी मच गई. सभी युवक अलग अलग दिशाओं में भागने लगे. दो युवक हाथियों के काफी करीब पहुंच गए थे, जिससे उनकी जान पर बन आई. हालांकि उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तेजी से दौड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद सभी युवक वापस लौट आए. युवकों की लापरवाही उनकी जान के लिए खतरा बन गई थी. यह नजारा सप्तऋषि घाट पर गंगा आरती करने वाले एक युवक ने अपने मोबाइल के कैमरे मे कैद कर लिया.
जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. वायरल वीडियो में आक्रामक होकर हाथी युवकों के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं. और दो युवकों को के करीब यदि हाथी आ जाते तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी. सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवकों को कड़ी फटकार लगाई. दोबारा गलती करने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत भी दी गई.