उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम आंखमिचौली खेल रहा है. प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिली है. वहीं हिल स्टेशनों में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है, जिसका सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. वहीं देहरादून मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है.

उत्तराखंड में लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. वहीं अच्छा बात ये है कि मौसम विज्ञान के मुताबिक 22 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है. लेकिन इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. प्रदेश में तेज धूप और बादलों की आंखमिचौनी के बीच बारिश का दौर जारी है. वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने व तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

देहरादून मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी मौसम करवट बदल सकता है, यहां गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं प्रदेश के जनपदों में गरज और चमक के सात तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है. वहीं झोंकेदार हवाएं (40-50) किमी प्रति घंटे चलने की संभावना जताई गई है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *