एसआईआर को लेकर है कोई कन्फ्यूजन? हेल्प डेस्क से करें संपर्क, जानिये पूरा प्रोसेस

देहरादून: उत्तराखंड में एसआईआर अभियान के तहत 8 जून से गणना पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रदेश में मौजूद 11,732 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्र वितरित कर रहे हैं. ऐसे में एसआईआर अभियान के दौरान जनता की समस्याओं का समाधान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रदेश मुख्यालय के साथ ही सभी 13 जिलों में कंट्रोल रूम/हेल्प डेस्क स्थापित किया है. ये कंट्रोल रूम/हेल्प डेस्क जनता की सुविधाओं और उनकी समस्याओं के समाधान में मददगार साबित होगा.इसके साथ ही आयोग ने नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए हैं.

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, देहरादून जिले के बाहर से किसी भी जिले के टोल फ्री नम्बर 1950 डायल करने के लिए उस जिले को एसटीडी कोड लगाना अनिवार्य होगा, जिले से सीधे 1950 डायल किया जा सकता है. इसके साथ ही राज्य के सभी नागरिक एवं मतदाता, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए कंट्रोलरूम/ हेल्प डेस्क पर कॉल कर सकते हैं.

इसके अलावा, कोई भी मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट https://voters.eci.gov.in पर लॉगिन कर, बिना नम्बर डायल किए “Book a Call With BLO” ऑप्शन के जरिए अपने BLO से सम्पर्क कर सकते हैं. इस सुविधा के लाभ के लिए मतदाता को इस विकल्प में अपना वर्तमान मतदाता फोटो पहचान पत्र संख्या और मोबाइल नम्बर अंकित करना अनिवार्य होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *