चिनूक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ में फिर शुरू किया काम

वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में निर्माण सामग्री पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है. शनिवार को चिनूक ने उड़ान भरकर 2.4 टन निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुुंचाई. आगे भी निर्माण सामग्री पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा. शनिवार सुबह मौसम साफ होने के बाद सुबह 6 बजे चिनूक ने केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी. पहले चक्कर में 2.4 टन निर्माण सामग्री को केदारनाथ पहुंचाया. प्रतिदिन चिनूक के दो चक्कर केदारनाथ के लिए शेडयूल हैं.

आज मौसम खराबी के चलते चिनूक दूसरा चक्कर नहीं लग सका. इस बार लगभग 250 टन निर्माण सामग्री केदारनाथ धाम पहुंचाई जाएगी. जिसमें मुख्य रूप से स्टील गाडर, पोकलैंड मशीन के पार्ट एवं मिक्सर पार्ट शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *