उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक में कथित गड़बड़ी मामला, सामने आया सहकारिता विभाग का पक्ष, जानिए क्या कहा

देहरादून: उत्तराखंड के कोऑपरेटिव बैंकों में कथित गड़बड़ी के आरोप से जुड़ी खबरों को सहकारिता विभाग ने भ्रामक बताया है. सहकारिता विभाग की ओर से अपर निबंधक ईरा उप्रेती ने स्पष्ट किया है कि जिला सहकारी बैंकों में किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी नहीं पाई गई है. जो भी खबरें चल रही है, वो पूरी तरह से गलत, भ्रामक और तथ्यहीन हैं.

सहकारिता विभाग की अपर निबंधक ईरा उप्रेती ने बताया कि आयकर विभाग की सहकारी बैंकों के संबंध में जो जांच की थी, वो सिर्फ स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (SFT) रिटर्न के सत्यापन से संबंधित थी. इस प्रक्रिया में बैंकों की ओर से आयकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए गए वित्तीय लेनदेन से जुड़े डाटा की तकनीकी जांच की जाती है.

इस कड़ी में 30 दिसंबर 2025 को आयकर विभाग देहरादून के अधिकारियों ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल (कोटद्वार) के मुख्यालय में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक बैंक की ओर से पोर्टल पर भेजी गई एसएफटी (SFT) रिटर्न की जांच की थी. जांच के दौरान बैंक ने अधिकारियों के सामने सभी आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज पेश किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *