उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से उत्तराखंड दौरे पर हैं। गुरुवार को वह गंगोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शनों के लिए जाएंगे। उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर चमोली के डीएम हिमांशु खुराना और रुद्रप्रयाग के डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं।
27 अक्तूबर को उप राष्ट्रपति सुबह 7.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वायु सेना के हेलिकॉप्टर से केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 8.20 बजे केदारनाथ एमआई-17 हेलिपैड पर पहुंचेंगे। सुबह 8.40 बजे से 9.20 बजे तक धाम में बाबा के दर्शन करेंगे। इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। सुबह साढ़े 10 बजे वह बदरीनाथ पहुंच जाएंगे। इसके बाद 1:45 पर देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।