देशभर में आज शारदीय नवरात्रि की नवमी की धूम है. उत्तराखंड में देवी के मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही. भक्तों ने मंदिरों में देवी की पूजा-अर्चना के बाद देवी से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. साथ ही नवमी पर भक्तों ने कन्या पूजन कर अपने नवरात्रि के व्रत का उद्यापन भी किया. मुख्यमंत्री धामी ने भी आज नवरात्रि के पावन पर्व का विधि विधान के साथ कन्या पूजन कर उद्यापन किया. सीएम धामी ने इस दौरान हवन भी किया. वहीं, इसके बाद सीएम धामी ने उधमसिंह नगर के नानकमत्ता में दुर्गा पूजा महोत्सव प्रतिभाग किया.
शारदीय नवरात्रि की नवमी पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर के नानकमत्ता पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका. इसके बाद उन्होंने बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता में श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रतिभाग किया. उन्होंने मंदिर का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘यह मेरा सौभाग्य है की आज मुझे इस भव्य मंदिर का उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ. मैं मां दुर्गा से आप सभी की सुख-समृद्धि की कामना करता हूं.’