कैबिनेट विस्तार पर मीडिया को नसीहत दे गए कैलाश विजयवर्गीय, धामी सरकार की तारीफ की – UTTARAKHAND CABINET EXPANSION

देहरादून: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय देहरादून दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी अपनी बात रखी. विजयवर्गीय ने पीएम मोदी की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी विधायकों की तरह मीडिया को धैर्य रखने की नसीहत दी.

कैलाश विजयवर्गीय का उत्तराखंड दौरा: बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय अब मध्य प्रदेश की सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हैं. बुधवार को वह राष्ट्रीय पिट्टू फेडरेशन की नेशनल चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने देहरादून पहुंचे थे. कैलाश विजयवर्गीय देहरादून में थे और वह राजनीतिक टिप्पणी न करते, ऐसा संभव नहीं था. लिहाजा नेशनल जूनियर पिट्टू चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद जब वह मीडिया से मिले, तो उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार को लेकर भी कई बातें कहीं.

विजयवर्गीय ने की धामी सरकार की तारीफ: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री की पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों के बीच भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरकार को मैनेज कर रहे हैं. यह अपने आप में बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के केदारनाथ से विशेष लगाव है, वहां पर लगातार व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है. उन्होंने अपने केदारनाथ दौरे में यह नोटिस किया है. उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार जताया कि उनका उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है. वहीं इसके अलावा उत्तराखंड में लगातार विधायकों द्वारा किए जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार के इंतजार को लेकर भी कैलाश विजयवर्गीय ने टिप्पणी की.

राजनीतिक महत्वाकांक्षा सबमें होती है- विजयवर्गीय: भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राजनीति में ऐसी इच्छा होनी स्वाभाविक है. हर कोई राजनीति में एक कदम ऊपर जाना चाहता है. जो पार्षद है, वह मेयर बनना चाहता है. जो विधायक है, वह मंत्री बनना चाहता है. मंत्री मुख्यमंत्री बना जाता है और मुख्यमंत्री केंद्र की राजनीति में अपनी प्रोग्रेस कर जाता है. उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में महत्वाकांक्षा है. सभी की होती है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर अपने हर एक कार्यकर्ता का प्रमोशन करती है. जिस तरह से हमारे सभी विधायक उत्तराखंड में इंतजार कर रहे हैं, हमें लगता है कि मीडिया को भी इसी तरह से इंतजार करना चाहिए.

कांग्रेस के लिए बुरा सपना हैं कैलाश विजयवर्गीय: गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय भाजपा का एक ऐसा नाम है, जिसने उत्तराखंड में कांग्रेस को ऐसी गर्दिश में डाला कि आज तक कांग्रेस उबर नहीं पाई है. उत्तराखंड में कांग्रेस की आखिरी सरकार हरीश रावत के कार्यकाल में थी. तब भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उत्तराखंड में आकर ऐसा खेल रचा कि हरीश रावत की अच्छी खासी सरकार गिर गई. हरीश रावत सरकार में बगावत हो गई. इसके बाद कांग्रेस को दोबारा सुख भोगने का मौका आज तक नहीं मिला है.

विजयवर्गीय के आते ही सियासी गलियारों में होती हैं चर्चाएं: तब से जब भी भाजपा का यह नेता उत्तराखंड दौरे पर आता है, निश्चित तौर से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो जाती हैं. कैलाश विजयवर्गीय का आना राजनीतिक पंडितों को कहीं ना कहीं सोचने पर मजबूर कर देता है. हालांकि यह पहली बार था जब कैलाश विजयवर्गीय का उत्तराखंड दौरा बेहद शांतिपूर्ण रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kuponbet
bb marketing
betgaranti
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
vaycasino
betnano
betpark
betpark
betpark
vaycasino
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
norabahis
grandpashabet
grandpashabet
vaycasino
vaycasino
grandpashabet
vaycasino
betnano
grandpashabet
vaycasino
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
vaycasino
betparibu
betebet
norabahis
betnano
grandpashabet
grandpashabet
betpark
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
vaycasino
vaycasino
betpark
grandpashabet
betpark
betnano
parmabet
parmabet
betlike
parmabet
casinomilyon
casinomilyon
milanobet
betnano
grandpashabet
grandpashabet
vaycasino
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betgaranti
betgaranti
norabahis
vaycasino
grandpashabet
betebet
betgaranti mobil giriş
parmabet
betgaranti
betgaranti
betgaranti
savoybetting
parmabet
betlike
betcup
hitbet
norabahis
betnano
betnano
betnano
betcup
betebet
betnano
betnano
vaycasino
vaycasino
betgaranti
nesinecasino
rekorbet
rekorbet
pumabet
pumabet
nesinecasino
betparibu
betparibu
betpark
kolaybet
betnano
betticket
betticket
restbet
betnano
betnano
betnano
romabet
romabet
betnano