CM धामी के स्वागत के जोश में होश खो बैठे बीजेपी नेता, अपने साथ कइयों की जिंदगी दांव पर लगाई!

देहरादून: चार दिवसीय दौर के बाद ब्रिटेन से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजधानी देहरादून में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी चूक देखने को मिली. यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से उतरे भी नहीं थे कि उनके स्वागत के लिए भीड़ हेलीकॉप्टर के पास पहुंच गई थी. परेशानी की बात ये थी कि तबतक हेलीकॉप्टर का रोटर (पंखुड़ी) बंद भी नहीं हुआ था. ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था. हैरानी की बात ये है कि इस लापरवाही में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सबसे आगे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *