निकाय चुनाव अपने अंतिम दौर में है। प्रदेश की 2 मुख्य पार्टयों ने अपने अपने प्रतियाशिओं को जीत दर्ज करने के लिए पूर्ण प्रयास शुरू कर दिया है। अगर प्रदेश की मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस की बात करे तो विपक्ष में बैठने के कारण कही न कही संख्या बल में धरातल पर काम दिखाई दे रही है। वहीँ सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की बात करे तो संख्या बल में पार्टी कांग्रेस से कही आगे दिखाई दे रही इसी का फायदा पिछले लोकसभा चुनावो में भी भाजपा को मिला था। अब वर्तमान निकाय चुनावों में भाजपा के विधायक हो मंत्री हो , सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हो पूर्व मुख्यमंत्री हो सांसद हो या प्रदेश अध्यक्ष हो सभी की सभाएं प्रतेयक नगर निगम क्षेत्र में होने जा रही है। यह जानकारी खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया को दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी को एक कार्यकर्त्ता मानती चाहें उसमे विधायक हो मंत्री हो सांसद हो या खुद मुख्यमंत्री हो और इसी लाभ पार्टी को मिलता है।