गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तरकाशी: यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले. उन्होंने धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की व्यापक सराहना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों धामों के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने कहा मानसून में हुए नुकसान से सुरक्षा के लिए आपदा मद से जल्द धनराशि स्वीकृत की जाएगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते दिन उत्तरकाशी के एक दिवसीय भ्रमण पर आए थे. इस मौके पर यमुनोत्री व गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र, गंगाजली व प्रसाद भेंट की। मंदिर समित के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट में दोनों धामों के विकास के लिए राज्य सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों, यमुनोत्री में हेलीपैड का निर्माण करने व हेली सेवा शुरू करने की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. प्रतिनिधि मंडल ने जानकीचट्टी-यमुनोत्री क्षेत्र को नगर पंचायत बनाए जाने, यमुनोत्री रोपवे का शीघ्र निर्माण कराए जाने, गंगोत्री में हेलीपैड का विस्तार करने, मुखवा-जांगला सड़क स्वीकृत किए जाने सहित यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के विस्तार के लिए प्रस्तावित योजनाओं तथा बाढ़ सुरक्षा कार्य की स्वीकृति का अनुरोध किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धामों की मर्यादा और महत्ता को कायम रखने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धताओं और प्रयासों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की विकास व विस्तार के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है. इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करा लिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा यमुनोत्री रोपवे के निर्माण को लेकर शासन स्तर पर जल्दी ही एक बैठक कर समुचित निर्णय लिया जाएगा. जिससे पीपीपी मोड की इस योजना का काम जल्द प्रारंभ शुरू करवाया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा मानसून में यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में हुई अतिवृष्टि के कारण नदी तल व तटों पर जमा मलबे के निस्तारण तथा तटबंधों के निर्माण व अन्य सुरक्षा कार्यों के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kuponbet
bb marketing
betgaranti
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
vaycasino
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
vaycasino
vaycasino
grandpashabet
vaycasino
grandpashabet
vaycasino
grandpashabet
grandpashabet
grandpashabet
betnano
betpark
betnano
betnano
betgaranti
betgaranti mobil giriş
betgaranti
betnano
betnano
betnano
betnano
betnano
betgaranti
betnano
betnano
betnano
betnano
betnano
rekorbet
betnano
betnano
betnano
rekorbet
romabet
betpas
betpas
betnano
betnano
betnano
Betgaranti
betgaranti
betgaranti 2026
betgaranti yeni giriş
betgaranti resmi giriş
betgaranti giriş güncel
betgaranti
ikimisli
ikimisli
romabet
pumabet
romabet
milanobet
milanobet