BJP की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी  की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास  ने पद व गोपनीयता की शपथ ले ली है. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने उन्हें शपथ दिलाई. इस दौरान पार्वती दास ने कहा कि वो स्वर्गीय मंत्री चंदन रामदास के बचे हुए कामों को पूरा करेंगी. इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण बिल  के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को भी धन्यवाद कहा.

बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बागेश्वर की जनता का आभार जताया है. साथ ही कहा कि अब स्वर्गीय मंत्री चंदन रामदास के बचे हुए कामों को भी पूरा किया जा सकेगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे. सीएम धामी ने भी बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक पार्वती दास स्व चंदन राम दास जी के सपनों को साकार करेंगी और सरकार बागेश्वर का विकास तेजी से हो इसके लिए पूरी सरकार कार्य करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *