कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का गली गलौच भरा वीडियो वायरल होने के बाद लगातार भाजपा कांग्रेस पार्टी से मदन बिष्ट पर कार्रवाई करने की मांग कर रही है लेकिन अब तक उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मदन बिस्ट और पूरी कांग्रेस पर हमलावर है।
आज पार्वती दास की शपथ ग्रहण के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के अंदर वह नैतिक बल नहीं है कि वह अपने विधायक पर कार्रवाई करें। लेकिन देखना है कि आखिर कांग्रेस कब तक कार्रवाई नहीं करती है। जनता तो करवाकर छोडेगी।