50 से अधिक लोगों को धारचूला रेस्क्यू कर सकुशल निकाला-आपदा सचिव

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इन दोनों बारिश आफत बनकर बरस रही है। जाता हुआ मानसून लोगों को हर दिन डरा रहा है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भूस्खलन की डरावनी तस्वीरें भी हर रोज सामने आ रही है। रविवार को कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले से भयंकर लैंडस्लाइड का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूरा पहाड़ पल भर में जमीदोंज होते दिखा रहा है। गनीमत रही कि जिस वक्त पहाड़ टूटकर नीचे गिर रहा था उस समय सड़क पर आवाजाही बंद थी।

वही हाईवे बंद होने की वजह से कई गांव का संपर्क धारचूला और अन्य बाजारों से कट गया है। जिला प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है, कि अनावश्यक आवाजाही न करें। साथ ही वाहन चालक सावधानी पूर्वक इस क्षेत्र में वाहन चलाएं। फिलहाल बंद मार्ग को खोलने का काम जारी है। वही मार्ग बंद होने के कारण कई लोग फंस गए, जिनको रेस्क्यू किया जा रहा है। ज्यादा जानकारी देते हुए आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि 50 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर अभी तक सकुशल निकाला जा चुका है। ऐसे में जल्दी बाकी के लोगों को भी सकुशल निकाल लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *