हरिद्वार में गौतस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 57 गैंग के 162 आरोपियों की कुंडली तैयार, 67 को जिला बदर की तैयारी

हरिद्वार: पुलिस ने गौकशी और पशु क्रूरता से जुड़े आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है. हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में जनपद में 57 गैंग और उनमें शामिल 162 आरोपियों की कुंडली तैयार की गई है. इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके अलावा चिन्हित किए गए 67 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी को जिला बदर भी किया जाएगा. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में पूरे मामले की जानकारी दी. उनके मुताबिक सभी आरोपी गौतस्कर और गौकशी के आरोपी हैं. अब तक जिले में गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत की जाने वाली सबसे बड़ी कार्रवाई है.

दरअसल, मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये गौकशी व पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू हो गई है. गौवंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार बार उल्लंघन करने वालों की कुंडली तैयार की गई. हरिद्वार जनपद के 11 कोतवाली तथा थानों में चिन्हित किये 57 गैंग के 162 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होगी. इसके अलावा 67 के खिलाफ हरिद्वार पुलिस गुंडा एक्ट की कार्रवाई करेगी. साथ ही सबकी संपत्ति भी जब्त होगी.

गुंडा एक्ट के अंतर्गत आरोपियों को जिला बदर करने की हरिद्वार पुलिस कर रही तैयारी है. आदतन गौकशी या पशु क्रूरता में संलिप्त आरोपियों को हरिद्वार पुलिस भारी राशि से पाबंद भी करेगी. हरिद्वार जिले में गौकशी करने वालों पर अब तक का सबसे बड़ा कमर तोड़ प्रहार माना जा रहा है. गौवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई है.

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गौवंश संरक्षण स्क्वायड के प्रभारी से जनपद में गौवंश तस्करी, गौकशी व पशु क्रूरता से जुड़े व्यक्तियों का पूरा डाटा तलब किया गया. प्राप्त जानकारी के आधार पर पूरे जनपद में पिछले दल सालों के रिकॉर्ड में आरोपियों चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. गुंडा एक्ट में जिला बदर करने की कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है. पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गौकशी या पशु क्रूरता जैसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 11 थाना क्षेत्रों में चल रही 57 गैंग चिन्हित किए हैं. इन सभी गैंगों में कुल मिलाकर 162 अपराधी हैं जिनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई गतिमान है. इसके अलावा 67 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी. सभी आरोपियों की संपत्तियां भी चिन्हित कर लिया है. सारी संपत्तियां गैंगस्टर एक्ट में अटैच की जाएगी. बताया कि पुलिस का उद्देश्य है कि आदतन अपराधियों पर शिकंजा जा सके. गौवंश संरक्षण स्कॉयड के द्वारा दस साल का डेटा कंपाइल किया गया है. सभी गैंग के सदस्यों पर अचल संपत्तियां भी हैं. सभी संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है. एसएसपी के अनुसार यदि कोई अवैध पशु कटान या पशु क्रूरता करता हुआ पाया जाता है इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना या गौवंश संरक्षण एस्कॉर्ट टीम को अवश्य दें. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.

गौवंश चोरी मामला: कनखल क्षेत्र में गौवंश चोरी का मामला सामने आया है. पिकअप वाहन में बछड़ों को चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया. लोगों को देखते ही दोनों आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन भीड़ ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी गौवंश चोरी कर पैसे कमाने की बात भी स्वीकार कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *