ऊधम सिंह नगर के खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 20.89 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग संख्या 107 के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनेज की स्थापना और सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाएंगे।सीएम धामी ने कहा कि यह सड़क भारत–नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और शिक्षा को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ भू-कटाव रोकथाम और जल निकासी व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि सड़क टिकाऊ और सुरक्षित बनी रहे।
Vo1-मुख्यमंत्री ने बताया कि खटीमा अब शिक्षा का उभरता केंद्र बन चुका है, जहां सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “कनेक्टिविटी ही विकास की रीढ़” के संकल्प को उत्तराखंड सरकार तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।कार्यक्रम के अंत में सीएम धामी ने क्षेत्रवासियों को दीपावली और आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और राज्य में सुरक्षा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।