सीएम धामी ने चंपावत को दी करोड़ों की सौगात, गौरव तिरंगे का किया लोकार्पण, साइंस सेंटर में हुआ संवाद

चंपावत: सीएम पुष्कर धामी ने चंपावत दौरे पर पहुंचकर 36.82 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. सीएम धामी ने चंपावत मुख्यालय में 100 फिट ऊंचे गौरव तिरंगे का लोकार्पण भी किया. सीएम धामनी ने 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को चंपावत जिले के दौरे पर पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने करोड़ों की लागत से बना रहे साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया. सीएम धामी ने निर्माण संबंधी जानकारियां ली. उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा भविष्य के वैज्ञानिकों के लिए इसे बड़ा कदम बताया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से भी संवाद किया.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत में निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया. करीब ₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहा यह सेंटर प्रदेश में विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार का नया हब बनने जा रहा है. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने प्रस्तावित चार मंजिला साइंस कैंपस और आधुनिक वैज्ञानिक गैलरियों का भी अवलोकन किया.

क्या-क्या होगा खास?: इस अत्याधुनिक साइंस सेंटर में 40 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और आवासीय सुविधाएं, फन साइंस गैलरी और विज्ञान एवं कृषि गैलरी, प्रशिक्षण हॉल और प्रदर्शनी कक्ष, अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी गैलरी, 120 सीटों का ऑडिटोरियम, 71 सीटों वाला आधुनिक प्लैनेटेरियम (इनर और आउटर डोम सहित) जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने बताया कि यह सेंटर छात्रों को विज्ञान के प्रायोगिक और आधुनिक स्वरूप से जोड़ने का काम करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *