सीएम धामी का ताबड़तोड़ रोड शो, काशीपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, मुक्ता सिंह बीजेपी में शामिल – UTTARAKHAND CIVIC ELECTION 2025

चंपावत/काशीपुर/विकासनगर/मसूरी: उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर चंद दिन बचे हैं. ऐसे में राजनीतिक दलों के तमाम प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है. उनके प्रचार में स्टार प्रचारक भी मैदान में उतरे हुए हैं. जिसमें स्टार प्रचारक सीएम पुष्कर धामी भी है. जिनका बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में तूफानी प्रचार जारी है.

बनबसा में सीएम धामी का रोड शो: सीएम पुष्कर धामी ने अपनी विधानसभा चंपावत के बनबसा नगर पंचायत में बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी रेखा देवी और सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो में किया. रोड शो में बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय जनता, व्यापारी, युवा भी भारी संख्या में शामिल हुए. सीएम धामी ने कहा कि आम जनता के पास जहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मौका है तो वहीं ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से नगर का तिगुने गति से विकास होगा. उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए विकास विरोधी करार दिया.

काशीपुर में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुईं मुक्ता सिंह: उत्तराखंड में निकाय चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत हासिल करवाने के लिए जी जान लगा दी है. वहीं, चुनाव के शोर के बीच दल बदल का दौर भी चल रहा है. इसी कड़ी में पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस से मेयर पद की प्रत्याशी रही मुक्ता सिंह ने बीजेपी का दामन थामा. जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *