रामपुर तिराहा गोलीकांड, सीएम धामी ने शहीदों को किया याद, एक क्लिक में जानिये क्या कहा

देहरादून: आज रामपुर तिराहा कांड की 31वीं बरसी है. इस मौके पर सीएम धामी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रामपुर तिराहा शहीद स्थल पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को नमन किया. साथ ही सीएम धामी ने तत्कालीन समाजवादी सरकार पर भी निशाना साधा है.

सबसे पहले सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर वीर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया. सीएम धामी ने कहा 2 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहे पर घटित हुआ गोलीकांड उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन के इतिहास का सबसे क्रूर व जख्म देने वाले अध्याय के रूप में अंकित रहेगा.

सीएम धामी ने कहा आज भी रामपुर तिराहे गोलीकांड की बर्बरतापूर्ण व महिलाओं की अस्मिता पर किए गए मानवीय अत्याचारों को याद करके प्रत्येक उत्तराखण्डवासी की आत्मा व्यथित हो उठती है. उत्तराखण्ड की अस्मिता की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों पर जिस तरह से तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार ने निर्ममता के साथ अत्याचार किया, उन अत्याचारों से मिले घाव आज भी हरे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *