मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित शहीद स्मारक पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए,इस दौरान सीएम धामी समेत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित तमाम नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड बनाने के लिए रामपुर तिराहा कांड में जिन शहीदों ने अपनी प्राणों की आहुति दी है आज मैं उन सभी शहीदों को शत-शत नमन करता हूं,रामपुर तिराहा कांड के दौरान शहीद हुए बलिदानियों के जो सपने थे उनके अनुरूप आज पूरा प्रदेश आगे बढ़ रहा है,हालांकि कई चुनौतियां भी सामने आ रही है लेकिन उन चुनौतियों को पार करके हमें शहीदों के सपनों को पूरा करना है और पूरे देश में हमारा राज्य विकास की राह पर आगे बढ़े एक आदर्श राज्य की पहचान प्रदेश की बने इसके लिए हम लगातार संकल्पबध है