महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान पर भाजपा का तंज

आगामी चुनावों को लेकर भाजपा के बाद अब कांंग्रेस भी एक्टिव मोड़ में आ गई है। जहां भाजपा तेजी से सदस्यता अभियान चला रही है तो वहीं महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत भी हो गई कांग्रेस ने उत्तराखंड में 10 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है वहीं कांग्रेस की सदस्यता अभियान पर भाजपा ने तंज कसा है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि 2 सितंबर से शुरू हुआ भाजपा सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। लोग भाजपा की सदस्यता लेने के लोग आतुर है लगातार जनता पार्टी से जुड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में न तो कोई संविधान है और न व्यवस्था इसलिए महिला कांग्रेस अलग सदस्यता करेगी यूथ कांग्रेस अलग यह समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *