मसूरी लंढौर में धंस रही जमीन, दहशत में लोग, जोशीमठ जैसी बड़ी आपदा का डर

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी के लंढौर बाजार में जमीन धंसने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. मुख्य बाजार से लेकर जैन मंदिर और पुराने कोहिनूर बिल्डिंग के बीच का पूरा हिस्सा लगभग एक फुट तक धंस चुका है. सड़क पर चौड़ी दरारें और आसपास की दुकानों-मकानों में आई दरारों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों में भारी डर पैदा कर दिया है. जोशीमठ में हुए भू-धंसाव के बाद अब मसूरी में ऐसी ही आपदा की आशंका ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.

गिरता जा रहा बाजार, बढ़ रही दुर्घटनाएं: स्थानीय दुकानदार बलबीर रावत, प्रताप सिंह रावत, संदीप अग्रवाल,मनोज अग्रवाल , शैलेंद्र बिष्ट और व्यापार मंडल महामंत्री जगजीत कुकरेजा बताते हैं कि पूरी सड़क दो साल से धंस रही है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में रफ्तार बहुत बढ़ गई है. कम से कम एक फुट तक जमीन नीचे बैठ चुकी है. कई बाइक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और घरों में दरारें लगातार बढ़ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *