भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पांचों लोकसभा सीट पर 75 फीसदी मतों के साथ हैट्रिक लगाने का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा सभी कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा का समय आ गया है, बिना रुके बिना थके सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। अगले पांच महीने की मेहनत पर देश के 50 वर्षों का भविष्य निर्भर है।
काशीपुर में दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होने के बाद शुक्रवार को एक होटल में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी की बैठक हुई जिसमें तीन सत्रों में विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को पूर्ण करना है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमें विगत लोकसभा चुनावों में मिले मतों में 10 फीसदी बढ़ोतरी करते हुए 75 फीसदी के लक्ष्य को हासिल करना है।
वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा की पार्टी द्वार सभी कर्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए है कि सभी लोग जनता के बीच जाकर पार्टी के लिए कार्य करे मनवीर चौहान ने आगे कहा की हमारा लक्ष्य आगामी लोक सभा में पांचो सीटों पर विजय प्राप्त करना है