पूर्व कैबिनेट मंत्री धनै ने थामा भाजपा का हाथ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी भाजपा में शामिल

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे पीके अग्रवाल आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं. इससे पहले ही कांग्रेस पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए पीके अग्रवाल और उनकी पत्नी पछवादून की जिलाध्यक्ष रहीं लक्ष्मी अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है

पीके अग्रवाल कांग्रेस से निष्कासित: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नव प्रभात ने पीके अग्रवाल और लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के चलते उनके वर्तमान पदों से मुक्त कर दिया है. उनको तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *