पिथौरागढ़ मिलम में ITBP जवानों से मिले सीएम धामी, इनडोर स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा

मिलम/पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ में हैं. 28 अक्टूबर दोपहर बाद पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी ने 29 अक्टूबर को मुनस्यारी का दौरा किया, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र मिलम में आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की. सीएम धामी ने आईटीबीपी कैंप में जवानों को जलेबी परोसी और उनसे बातचीत भी की. सीएम धामी ने आईटीबीपी जवानों के साथ मिलकर ‘भारत माता की जय’ का नारा भी लगाया.

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया के ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने बताया, पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ सीमांत गांव मिलम में आईटीबीपी के वीर जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की. दुर्गम परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सेवा में समर्पित हमारे जवानों की प्रतिबद्धता और सीमांत क्षेत्र के लोगों का सहयोग प्रेरणादायक है. इस दौरान जवानों के साथ बात कर राष्ट्र के प्रति उनके सेवा भाव और समर्पण को नमन किया.

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से सीमांत गांवों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और इन क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेज गति से जारी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *