उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी दिसंबर माह में देहरादून में आयोजित होने जा रहे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए एक उच्च स्तरीय टीम के साथ आज संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संयुक्त अरब अमीरात में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा.
आज यूएई जा रहे हैं सीएम धामी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री दिन में दुबई में कई औद्योगिक समूहों के साथ बी2जी बैठक करेंगे. शाम को एक रोड शो में हिस्सा लेंगे. 18 अक्टूबर को सीएम धामी की संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में अबू धाबी चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक होगी. इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सेमिनार को भी संबोधित करेंगे.सितंबर में इंग्लैंड गए थे
सीएम धामी दिसंबर माह में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है. इसके प्रचार प्रसार और निवेशकों से मिलने की कमान खुद सीएम धामी ने संभाल रखी है. सितंबर के आखिरी सप्ताह में सीएम धामी उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सिलसिले में इंग्लैंड गए थे. वहां सीएम धामी ने कई रोड शो के साथ ही पब्लिक मीटिंग भी की थीं. सीएम धामी इंग्लैंड से 12,500 करोड़ रुपए के MOU साइन करके आए थे.