निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के चयन को लेकर आज गुरुवार 26 दिसंबर को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई. बैठक में चुनाव समिति के सदस्यों ने गहनता से मंथन किया. इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े थे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी और उत्तराखंड के सांसद त्रिवेंद्र रावत, अनिल बलूनी के अलावा कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल रहे.संभावनाएं जताई जा रही है की आज देर रात तक भाजपा अपने प्रतियाशिओं की पहली सूची जारी कर सकती है। यह जानकारी खुद भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मीडिया से साझा की है।