मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दुबई दौरे से दिल्ली पहुंच चुके हैं। दुबई में 15475 करोड रुपए का एमओयू उन्होंने साइन किया है। अभी तक कुल मिलाकर 50,000 करोड़ से अधिक का एमओयू सीएम साइन कर चुके हैं। इन दौरों को सीएम धामी का सफल दौरा माना जा रहा है।
इस पर भाजपा प्रवक्ता विरेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में दिसंबर महीने में ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट हो रहा है जो महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहने वाला है। विरेंद्र बिष्ट ने कहा कि राज्य में अधिक निवेश हो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जो प्रयास किया जा रहे हैं वो सफल होता दिख रहा है। सऊदी अरब की यात्रा रही है बहुत महत्वपूर्ण बहुत सफल यात्रा रही है। वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि इन्वेस्टर उत्तराखंड में अपना पैसा निवेश करने के लिए उत्सुकता दिखा रहे हैं जो निश्चित रूप से आने वाले उत्तराखंड के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
अबतक 54 हजार करोड से अधिक के एमओयू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अब तक संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन एवं दिल्ली में कुल मिलाकर अब तक चौवन हजार पांच सौ पचास करोड़ (54550 करोड) के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं। जिसमें यूएई में 15475 करोड, ब्रिटेन में 12500 करोड़ एवं ब्रिटेन में 12 हज़ार 500 करोड़ एवं दिल्ली में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में 26,575 करोड़ के एमओयू (4 सितंबर को 7600 करोड़ एवं 4 अक्टूबर को दिल्ली रोड शो के दौरान 18975 हजार करोड़ रूपये ) किये जा चुके हैं।