दिल्ली में CM धामी ने इन्वेस्टर्स को किया संबोधित, कहा- 5 साल में दोगुनी करनी है GDP

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार इस साल के आखिर में प्रदेश के अंदर एक बड़ा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन कर रही है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की जानकारी देने और निवेशकों को लुभाने के लिए प्रदेश सरकार देशभर में कई कार्यक्रम कर रही है. इसी के तहत एक कार्यक्रम नई दिल्ली में किया गया, जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उद्यमियों को संबोधित किया. बता दें कि, राज्य सरकार ने इस समिट के जरिए कम से कम ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है.

कर्टन रेजर पर ही बड़ा निवेश प्रस्ताव: कार्यक्रम के दौरान आईटीसी ने उत्तराखंड सरकार को ₹5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया गया. इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार ने महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिजॉर्ट इंडिया लिमिटेड के साथ ₹1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ ₹1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू साइन किया है. बता दें कि, निवेश के तहत महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिजॉर्ट इंडिया लिमिटेड अगले तीन महीने में उत्तराखंड में ₹1000 करोड़ का निवेश करेगा, साथ ही कई स्थानों पर 45 रिजॉर्ट स्थापित किए जाएंगे. इसमें करीब 1500 लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *